जॉन बताता है कि वह कोई आम इंसान नहीं है, बल्कि वो है, जो हर 10 साल में अपना घर बदल देता है ताकि लोगों को उसकी उम्र का पता न चले। आगे की पूरी मूवी एक ही कमरे में बैठकर उनके बीच होने वाली बहस पर आधारित है। क्या वो सच बोल रहा है? क्या वो पागल है? या ये सिर्फ एक मज़ाक है? ये जानने के लिए आपको ये मूवी देखनी होगी।
कहानी बहुत ही अनोखी है। प्रोफेसर जॉन ओल्डमैन (John Oldman) अचानक अपनी नौकरी छोड़कर नई जगह जाने का फैसला लेता है। जब उसके कॉलेज के दोस्त (जो एक हिस्टोरियन, बायोलॉजिस्ट, साइकोलॉजिस्ट और आर्कियोलॉजिस्ट हैं) उससे मिलने आते हैं, तो जॉन उन्हें एक ऐसा राज़ बताता है जिसे सुनकर उनके पैरों तले ज़मीन खिसक जाती है। The Man From Earth Hindi Dubbed